ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कालाढूंगी चौराहे पर व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा उठान तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर वार्ड 19 के पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, वार्ड 18 के पार्षद हरगोविंद सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लेकर इसकी सराहना की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बरसात से पहले प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने का आग्रह करते हुए उन्होंने जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम आधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से सफाई व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। उनका लक्ष्य हल्द्वानी को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करना है। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही।

नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.