नैनीताल के एसएसपी मीणा का अपराध पर वार लगातार जारी

भीड़ में छुपे पति पत्नी सहित 3 अपराधी चढ़े नैनीताल पुलिस के हत्थे, सोने के आभूषण बरामद

श्रृद्वालुओं की भीड़ में चैन स्नैचिंग के राज का हुआ पर्दाफाश

एसएसपी प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश पर एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने पति-पत्नी सहित 3 स्नैचरों को किया गिरफ्तार, चैन व मंगलसूत्र बरामद

हल्द्वानी। बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया न० 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल द्वारा शिकायत दी कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओ द्वारा वादिनी की सोने की चेन तथा अन्य दो व तीन महिलाओ गले के मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदना एफ. आई.आर न0 122/25 धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया।हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने चैन स्नैचिंग का किया पर्दाफाश; पति-पत्नी सहित 3 स्नैचर गिरफ्तार

जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी लामाचौड के सुपुर्द की गयी।
मुकदमा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया।

थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 3 संदिग्ध महिलायो व एक गाडी न0 डी.एल 01 ZC9704 प्रकाश में आयी व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज दिनांक 22.05.2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्ध अभियुक्तगणो चोरी की गयी।हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने चैन स्नैचिंग का किया पर्दाफाश; पति-पत्नी सहित 3 स्नैचर गिरफ्तार

पीली धातु की 2 चैन एवं 1 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पूछताछ पर अभियुक्त गणो द्वारा बताया गया कि हम कैचीधाम धूमने आये थे जिसमे उनको ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है।

जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे जहाँ पर भीड भाड का फायदा उठाकर 2 चैन व 1 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये।
वर्तमान मे अभियुक्तो गणो की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
अभियुक्ता मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी है इससे पूर्व भी दोनो हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्त 
1-मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-34वर्ष

2-संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-48 वर्ष

3-सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में SIR के बाद चलाए गए 27 दिन के विशेष अभियान से जुड़े 1.19 लाख नए मतदाता, अभी नाम शामिल कराने का मौका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.