मुखानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अर्जुन गोस्वामी को एक अदद देसी तमंचा (315 बोर) एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 

      उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी, निवासी कुरिया गांव, लामाचौड़, थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.