सुराज सेवा दल की बैठक की गई बैठक आयोजित,विशाल शर्मा को कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष एवं डीके भट्ट को जिला अध्यक्ष नैनीताल नियुक्त

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित आनंदम बैंकट हॉल में सुराज सेवा दल की विशाल बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सम्मिलित हुए प्रदेश अध्यक्ष संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी विशाल शर्मा को कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष एवं डीके भट्ट को जिला अध्यक्ष ने नैनीताल नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने अपने भाषण देते हुए उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण बताई।

जहां अधिकारियो द्वारा करप्शन चरण सीमा पर है दोनों बड़े राजनीतिक दल एक दूसरे के लिए कार्य कर रहे हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं स्वराज सेवा दल बहुत शीघ्र तीसरे विकल्प के रूप में जनता के समस्याओं का समाधान करेगा।

नवनियुक्त मंडल कुमाऊं अध्यक्ष विशाल शर्मा ने अपने भाषण में राजनेताओं एवं अधिकारियों के द्वारा उत्तराखंड की जनता एवं युवाओं को ठगा जा रहा है और आने वाली युवा पीढ़ी को नशे में धकेल कर उत्तराखंड राज्य को खत्म किया जा रहा है।

विशाल शर्मा ने बताया शीघ्र ही संगठन का पूरे कुमाऊं में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और जनता को जागरुक कर संगठन में प्रति कार्य करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित विनोद पाठक बलबीर सिंह डीके भट्ट सुनीता भट्ट अमित चौहान नुसरत वारसी लव बक्शी दिगंबर भोजक मोनिका शर्मा चंपा त्रिपाठी दीपा तिवारी सीमा भटनागर कीर्ति दुमका कुमाऊं प्रभारी सुनीता भट्ट शंभू नारायण दत्त बडोला गोपाल रावत आनंद भट्ट प्रशांत संवर भास्कर पांडे सी के शर्मा मुकेश सुयाल हरीश नेगी सरिता नेगी तमाम सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, बोले—जनसेवा और उत्तराखंड के विकास को देंगे प्राथमिकता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.