ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआ डोली रेंज में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, 3 लाख की बेशक़ीमती लकड़ी बरामद, वन कर्मियों की मिलीभगत आई सामने

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डोली रेंज में बेशकीमती सागौन तस्करी का मामला सामने आया है। पूरी कार्रवाई वन विभाग की एसओजी टीम ने 21 सागौन के लट्ठों से भरी एक पिकअप (UK06CB2214) को जब्त किया है,

 

जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जानकारी के अनुसार एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीलियापुर-डोली रेंज क्षेत्र से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। इस पर टीम ने ढोरा डाम रोड, सूर्य नगर-5 के पास घेराबंदी की।

वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से किच्छा की ओर भाग निकला पीछा करने पर चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान वाहन से 21 सागौन के लट्ठे बरामद किए गए प्रारंभिक जांच में इस पूरे प्रकरण में वन कर्मियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

एसओजी ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है अगर विभागीय लोगों की मिली भगत है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी वन विभाग लकड़ी सहित बरामद पिकअप को गौला रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्यौलीकोट में दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, छह इंजीनियर निलंबित; लापरवाही पर CM धामी ने दिखाई सख्ती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.