हल्द्वानी। आसिफ पुत्र असफाक हुसैन, निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा द्वारा थाना बनभूलपुरा में सूचना दी गई थी कि उसकी स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK06Q 3799 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।

 थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 168/25 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष  सुशील जोशी बनभूलपुरा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त जफर पठान पुत्र शंख असगर, निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र – 19 वर्ष) की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से अभियुक्त जफर पठान को गौला बाईपास रोड, इन्द्रानगर फाटक से आगे यात्री विश्राम गृह के पास से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नैनीताल जिले में करीब दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,विभिन्न खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए भेजे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.