ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसटीएच में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टरहल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, पत्रकारिता जगत में गहरा शोक, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढसहल्द्वानी में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का जन सम्मेलन, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगीमां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का आधार कदली, प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक – डां ललित तिवारीहल्द्वानी : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में नाईसेला विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मारी बाजी

“जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, सांसद अजय भट्ट समेत अधिकारियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस”

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग, प्रशासनिक क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके असमय निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

बताया जा रहा है कि माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश होने के बावजूद गिरिजा शंकर जोशी हल्द्वानी स्थित अपने आवास से बाइक लेकर मीडिया सेंटर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उन्होंने बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, उसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा।

देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही क्षणों में उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिजन, सहकर्मी और परिचित स्तब्ध रह गए।

गिरिजा शंकर जोशी अपने मिलनसार, सहज, सरल और जिंदादिल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों से भी उनका आत्मीय एवं सहयोगात्मक व्यवहार रहा। सूचना विभाग से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता और पत्रकारों की समस्याओं के प्रति उनका सहज रवैया उन्हें अलग पहचान देता था।

पत्रकारों के साथ उनका व्यवहार बेहद अपनत्व भरा रहा और वह हमेशा संवाद एवं सहयोग के लिए तत्पर रहते थे।

हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर की नींव तथा पत्रकारों के लिए प्रस्तावित गेस्ट हाउस जैसी महत्वपूर्ण पहल को उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में गिना जा रहा है।

पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर वह लगातार सक्रिय रहे और मीडिया तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आवास पर पहुंचे अधिकारी और पत्रकार

गिरिजा शंकर जोशी के निधन की खबर मिलते ही नैनीताल जिले के पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और उनके परिचित शोक संवेदना व्यक्त करने हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्य सहित जिले के तमाम अधिकारियों और पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

अधिकारियों और पत्रकारों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन को सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन से जिला सूचना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित नैनीताल और हल्द्वानी के पत्रकारों में भी गहरा शोक है। सहकर्मियों का कहना है कि गिरिजा शंकर जोशी का सहज व्यवहार और हर किसी के साथ आत्मीयता से पेश आने का अंदाज लंबे समय तक याद किया जाएगा।

रविवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा रविवार सुबह 9 बजे हल्द्वानी स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी। इसके बाद चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: चौपाटी-फूड प्लाजा से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.