दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) से 17.09.2024 (मंगलवार) तक विकेण्ड राजकीय अवकाश के दौरान संशोधित यातायात प्लान हल्द्वानी

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

■ बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन मोती नगर तिराहा/डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायत घर से आरटीओ रोड/गैस गोदाम रोड होते हुए लालडांट तिराहा से कॉल टैक्स तिराहा होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड/गैस गोदाम रोड से लालडांट तिराहा से कॉल टैक्स तिराहा होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का *प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।*

■ पर्वतीय क्षेत्र (नैनीताल / भीमताल रोड) से आने वाले भारी वाहनों को नंबर वन बैंड ज्योलीकोट व सलड़ी चौकी पर रोका जायेगा।
■ पर्वतीय क्षेत्र से बरेली रोड रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की रोड से चंबल पुल, चौफला चौराहा होते हुए ऊंचा पुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

■ अत: समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का पालन कर नैनीताल / भीमताल रोड में प्रवेश करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.