जनसुरक्षा से खिलवाड़ कर पिस्टल लहराना पड़ा भारी

काठगोदाम पुलिस की तत्परता से तीन युवको को सिखाया सबक, स्कूटी सीज

 हल्द्वानी।     काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत चांदमारी क्षेत्र में 3 युवक एक स्कूटी में सवार होकर पिस्टल लहराते हुए।

देखे गए। उक्त घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोककर उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में प्रारंभिक पूछताछ व जांच से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त युवक खिलौने की पिस्टल को लहराकर भ्रमण कर रहे थे। 

     पब्लिक प्लेस में इस प्रकार हथियार जैसी वस्तु लहराने से जनसुरक्षा एवं शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया एवं तीनों युवकों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

 नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि हथियारनुमा वस्तुओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार का आचरण न करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.