ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की।

पनेरु ने भीमताल ब्लॉक के बानना, भौर्सा, अमिया और लमजाला गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण आड़ू, खुमानी, माल्टा, नींबू और संतरे के पेड़ों पर आए फूलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की फसल प्रभावित हुई है।

इसके अलावा कई ग्रामीणों के मकानों की छतें भी उड़ गई हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

उन्होंने जिलाधिकारी और राज्य सरकार से मांग की कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

पनेरु ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में हुए नुकसान का फसल बीमा क्लेम अभी तक पूरी तरह किसानों को नहीं मिल पाया है, जिससे क्षेत्र में बीमा कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पिछले वर्ष के नुकसान और हालिया आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा शीघ्र नहीं दिया गया और मकानों की क्षतिग्रस्त छतों की भरपाई नहीं की गई, तो किसानों के साथ मिलकर बीमा कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नकुल सिंह बिष्ट ने बढ़ाया नैनीताल का गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.