आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमरजीत सिंह और चीफ फार्मेसी ऑफिसर नरेंद्र प्रसाद आर्य ने उपस्थित कर्मचारियों का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी सेहत की देखभाल सुनिश्चित करना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इस सफल आयोजन के लिए गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के सी.एम.एस. डॉ. संदीप दीक्षित उपस्थित स्टाफ का का आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सलाह का लाभ मिलता है, जो उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य में सुधार करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.