ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत, आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और एक निजी अस्पताल का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि, हमारे सरकारी अस्पतालों में रोजाना 40 हजार लोगों का इलाज किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा 272 प्रकार की जांचों को मुफ्त किया जा रहा है। हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हों। इसके लिए हम लगातार डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती कर रहे हैं।

वही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्यभर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

राज्य सरकार की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ने आयोजित की आउटरीच कार्यशाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.