ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। हल्द्वानी – रामनगर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार वेगनआर (UK04X 5944) हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी, जबकि स्विफ्ट डिजायर (UK14TA 8715) रामनगर की तरफ जा रही थी। स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब वेगनआर चालक तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही उनकी कार से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विजय बिष्ट ने बताया कि उनकी कार के एयरबैग खुलने से उन्हें गंभीर चोट से बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि यदि एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 11वें जिला अधिवेशन में चुनाव परिणाम घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.