ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

देहरादून। उत्तराखंड में रुक-रुक कर मानसून की बौछार जारी है। बारिश होने से चारों ओर हरियाली छा गई है। सूखे जलस्रोत फिर से रिचार्ज हो गए हैं। पहाड़ों पर झरने फूट गए हैं।

घाटियों में कोहरे या धुंध की चादर छा गई है। इससे नजारा खूबसूरत हो गया है लेकिन बारिश से काफी नुकसान भी हो रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो 18 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने विशेषकर पहाड़ की यात्रा करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के नौ जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 17-18 जुलाई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

इन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.