ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल भवाली मार्ग में रेलिंगो को चुराते हुए चोरों का महिला ने बनाया वीडियो

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली मार्ग में सड़क किनारे लगी दर्जनों रेलिंगो को चोरने वाले एक गैंग का वीडियो किसी जागरूक महिला ने बनाया है। वीडियो में कूड़ा उठाने वाले वाहन के चालक व अन्य पर रेलिंग चोरने का आरोप लगाया गया है।

नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार और कैंट के बीच किसी गैंग ने दर्जनों रेलिंग चोर ली। इस चोरी की जानकारी देते हुए हमने बीती 9 जुलाई को अपनी खबर के माध्यम से लोगों को सचेत किया था।

सूचना मिलने के बाद किसी जागरूक महिला ने कथित रेलिंग चोर गैंग के लोगों का वीडियो बना लिया, जो अब वाइरल हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने 30 से 35 रेलिंग चोरी हैं, जो नैनीताल से 3 किलोमीटर से समीप की हैं।

उन्होंने इन चोरों को रंगेहाथों रेलिंग चुराते हुए देखा। आरोपी कूड़ा उठाने के लिए आने की बात कह रहे हैं। गाड़ी में सवार लगभग तीन लोग गाड़ी संख्या यू.के.04जी.ए.6744 से निकल गए।

इस मार्ग में लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर जोखिया के समीप सड़क सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के बैरियर भी निकाले गए हैं।

इन बैरियरों से टकराकर कई वाहन खाई में जाने से बचे हैं। अब पुलिस और प्रशासन के लिए चोरों तक पहुंचना आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें :  स्कूल से चोरी हुए लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.