ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। ज्यूलिकोट की ग्राम सभा जोली तोक कौसानी देवी मंदिर के पास जंगल में तीन पेड़ साल प्रजाति के तीन रोज पूर्व काट दिए गए इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी वन विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं ग्रामीण डरे है और बोलने को तैयार नहीं है ना नाम आने को डर रहे हैं ।यहां तस्करों ने हाईवे किनारे काट डाले साल के पेड़,सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौन….

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नैनीताल से आ रहे समाजसेवी हेमंत गोनियों को फोन पर सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे और तस्वीरें कैमरे पर कैद की कुछ पेड़ तस्कर उठा ले गए हैं।

 मौके से हेमंत गोंनिया द्वारा डीएफओ नैनीताल वन विभाग को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों के सामने पहुंचा जाएगा यह है सिस्टम का जहां एक तरफ ग्रामीण अपना घरेलू पेड़ काटने के वन विभाग ऑफिसों के चक्कर काटते रहते हैं।

वहीं सरकारी पेड़ जंगल माफिया द्वारा काट दिए गए और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि मौके पर पेड़ वह कटे हुए जड़ मौजूद। वन विभाग के दोनों अधिकारियों को फोटो वह वीडियो भेज कर भी अवगत करा दिया गया है लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है

यह भी पढ़ें :  स्कूल से चोरी हुए लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.