आरोपियों के खिलाफ ईडी ने कसा शिकंजा

देहरादून। फ्लैट बेचने के नाम पर दर्जनों लोगों की गाढ़ी कमाई पर ढाका डालने वाले आरोपित भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल के पार्टनर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी को लेकर भी अब दून पुलिस ने ₹25000 का इनाम घोषित किया है।

पहले फ्लैट अपार्टमेंट बचने के नाम पर करोडों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के खिलाफ भी गिरफ्तारी को लेकर 50-50 हज़ार का इनाम पुलिस द्वारा घोषित है। दोनों दम्पति के विदेश में छुपने की जानकारी के कारण रेड सेकुलर जारी है।

 मुताबिक पुष्पांजलि इंफ्राटेक निर्देशक दीपक मित्तल उनकी पत्नी राखी मित्तल और पार्टनर राजपाल वालिया के खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टर ने भी मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

 इसी क्रम में राजपाल वालिया की पत्नी शेफाली वालिया को बीते शनिवार ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.आरोपित लोगों के खिलाफ ईडी ने पूर्व में प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया था. उसी के तहत ईडी अब तक इस मामलें में आरोपियों की तकरीबन 32 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर चुकी है।

देहरादून में फ्लैट-अपार्टमेंट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी वाले इस चर्चित मामलें में बिल्डर दीपक मित्तल सहित सभी आरोपियों के खिलाफ 9 से अधिकआर्थिक धोखाधड़ी के मुक़दमे राजपुर और थाना डालनवाला में दर्ज हैं। इतना ही नहीं इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.