ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बुधवार को बेटी को जन्म दिया, जिससे परिजन  सकते में,परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 

चम्पावत। लोहाघाट से एक झकजोर देने वाली खबर सामने आई है एक गांव की नाबालिग छात्रा बिन ब्याही मां बन गई है। जांच पड़ताल में पता चला कि नाबालिग के साथ एक गांव का एक युवक  लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई।

अब उसने जिले के एक अस्पताल में बुधवार को बेटी को जन्म दिया है. नाबालिग के बच्चों को जन्मदिन के बाद उसके परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।

तहरीर के आधार पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया है कि गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी गांव के ही युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।

तबीयत खराब होने पर परिवार वाले नाबालिग को बुधवार को चम्पावत जिले के एक अस्पताल में पहुंचे जहां नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया है।

परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जो अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.