ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” और सत्यापन अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सत्यापन अभियान के दौरान दिल्ली में चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला वांछित बदमाश रामनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिल्ली पुलिस से बचने के लिए यहां छिपकर रह रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत 15 मई को रामनगर के शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ क्षेत्र में पुलिस सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने पहले अपना नाम शाबाज उर्फ सोनू पुत्र फुरकान निवासी पहाड़गंज दिल्ली बताया, लेकिन बाद में अपनी पहचान बदलकर नजीमाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताने लगा।

संदेह होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने कुछ दिन पहले दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामनगर में छिपा हुआ था।

दिल्ली के थाना सफदरजंग से संपर्क करने पर पता चला कि आरोपी शाबाज उर्फ सोनू के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट और चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना सफदरजंग में दर्ज मुकदमा संख्या 124/2026 धारा 304 बीएनएस में भी वांछित चल रहा था।

सूचना पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ दिल्ली ले गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआई गणेश जोशी, कांस्टेबल नवीन पांडे, जसवीर और महबूब की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि जनपद में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों के खिलाफ सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  स्कॉलर्स एकेडमिक होम में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, प्रतिभा, जुनून और सम्मान का दिखा अद्भुत संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.