ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में बेतालघाट और मुखानी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

थाना बेतालघाट पुलिस ने 15 मई 2026 को थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त भरत पुत्र नंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 60 टेट्रा पैक किन्नू देसी मसालेदार शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में मु0अ0सं0-10/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं Mukhani Police Station पुलिस ने थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान चरन सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी बरेहनी बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिलेभर में अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के 124वें वर्ष में कदली वृक्ष चयन की परंपरा शुरू, मंगोली में विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.