नैनीताल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यू सेट परीक्षा पोर्टल का वर्चुअल किया उद्घाटन 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यू सेट परीक्षा पोर्टल का वर्चुअल उद्घाटन किया। 2017 के बाद कुमाऊँ विश्व विद्यालय द्वारा छात्रों के हितों को देखते हुए यू सेट पोर्टल के माध्यम से हजारों छात्र जो पिछले 5 सालों से राज्यधीन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रध्यापकों के पदों के लिए यू-सेट परीक्षा का इंतजार कर रहे है। आवेदन कर सकेंगे।

शासन की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुमाऊँ विश्व विद्यालय ने 7 जनवरी को होने वाली परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली है।

परीक्षार्थियों के लिए यू सेट पोर्टल खोल दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से परीक्षार्थि 20 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन फार्म जमा कर सकेंगे।

1 जनवरी 2024 को परीक्षार्थियों के पोर्टल में अपलोड कर दिए जाएंगे। यू सेट परीक्षा जिले के 16 सेंटरों में आयोजित की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.