ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

हल्द्वानी। शहर के मुखानी चौराहे पर गुरुवार देर शाम परंपरा और श्रद्धा के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से होलिका माता का दहन किया गया।

इस दौरान ‘भक्त प्रह्लाद की जय’ और ‘होलिका माता की जय’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौराहे पर एकत्रित हो गए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में होलिका माता की पूजा-अर्चना की।

पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बाद अग्नि प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने जलती होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

होलिका दहन के दौरान लोगों ने गेहूं और अन्य अनाज अग्नि में अर्पित किए। मान्यता है कि इससे आने वाले वर्ष में अच्छी फसल और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में रंगों के पर्व को लेकर उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, नैनीताल को मिला नया एएसपी हल्द्वानी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.