ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कंटेनर ने कार को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीट लिया।

हादसे में कार सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार से पीलीभीत जा रहे थे। जैसे ही वे किच्छा रोड पर कट से निकल रहे थे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर चालक नशे में धुत था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी। हादसे के चलते किच्छा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात सुचारू कराया।

जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसपी अजय गणपति को ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले भर में अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

इसके बावजूद कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

गुरुवार की यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.