ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन युवकों की जिंदगी छीनी,  एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

उधमसिंह नगर। सितारगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना गुरुवार देर शाम अमरिया रोड स्थित मलपुरी के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी रेडी पर बैठे चार युवकों को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी शादाब, नाजिम और सुल्तान के रूप में हुई है, जिनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.