ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की सीमा में बारिश से अतिवृष्टि होने से भयावह नजारे देखने को मिला, वीडियो हो रहा है वायरल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की सीमा में अतिवृष्टि होने से भयावह नजारे देखने को मिले।

पहाड़ों से अत्यधिक पानी आने से मार्ग श्रतिग्रस्त हो गया और तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। क्वारब पुलिस के साथ राहत और बचाव के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची।

नैनीताल जिले का कवरब पुल अल्मोड़ा जिले की सीमा तय करता है। भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.एक्सटेंशन)पर क्वारब क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग चार बजे तेज बरसात हुई।

जिज़के कारण गाड़ गधेरों के साथ जगह जगह से पानी आने लगा। पहाड़ी से एन.एच.में मलवा आने से तीन घंटे यातायात ठप हो गया। इस मार्ग में आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश से क्वारब निवासी दिवान सिंह की दुकान में बारिश का पानी और कीचड़ आने से दुकान में रखा सामान खराब हो गया।

मलुवे को जे.सी.बी.मशीन की मदद से हटाकर शाम सात बजे यातायात शुरु किया गया।

कोश्या कुटौली के एस.डी.एम. बी.सी.पंत के अनुसार मौके की स्थिति को देखते हुए राजस्व टीम को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.