ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर ट्राली से बाईक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दोनों भाई की मौत 

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे जा बताया जा रहा है।

केलाखेड़ा के गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर की ओर जा रहे थे।

तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गए. हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए।

आनन-फानन में दोनों भाईयों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है. हादसे की खबर मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.