ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई कार लेने गए शिक्षक की दर्दनाक मौत, फॉर्च्यूनर से भिड़ी कार

हल्द्वानी से लौट रहे दो शिक्षकों की कार हादसे का शिकार, संजय पांडेय समेत दो की मौत

ऊधमसिंहनगर।  नानकमत्ता में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चम्पावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार मादली निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडेय पुत्र भुवन पांडेय जीआईसी बालातड़ी में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात लौटते समय नानकमत्ता के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक संजय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक अन्य युवक दीपान्त सिंघल पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी आवास विकास कॉलोनी, किच्छा की भी मौत हो गई।

घायलों में 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह और 35 वर्षीय चंद्रप्रकाश जोशी का सितारगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.