तमंचा निकाल कर रजत की तरफ तान दिया

नई टिहरी।  बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक युवक ने एक दोपहिया शोरूम के कर्मचारी पर तमंचे से फायर कर दिया।

जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। उसके बाद युवक पैदल ही वहां से फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक दोपहिया वाहन का शोरूम है। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे शोरूम कर्मचारी रजत को एक युवक ने शोरूम के बाहर बुलाया और उसे धमकाने लगा।

युवक ने इसके बाद अपने बैग से तमंचा निकाल कर रजत की तरफ तान दिया। जिससे घबराकर रजत वहीं पास में ही एक वर्कशॉप की दुकान के अंदर चला गया।

वहां काम कर रहा वर्कशॉप कर्मचारी भी दुकान में चला गया और दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन हमलावार युवक ने दुकान के अंदर घुसकर दरवाजा खोला और रजत की तरफ फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और रजत बच गया ।

फायर करने के बाद हमलावार युवक बड़ी आराम से तमंचा अपने बैग में रखा और वहां से पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने शाम को युवक को बौराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देवेंद्र नाम का यह युवक राजस्थान का है और वहां इसकी गुमशुदगी दर्ज है।

युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.