“मानसिक स्वास्थ्य के लिए एकीकृत आयुर्वेद युवा पेशेवरों को पनपने के लिए सशक्त बनाना” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत मे आयोजित।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। “मानसिक स्वास्थ्य के लिए एकीकृत आयुर्वेद युवा पेशेवरों को पनपने के लिए सशक्त बनाना” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत मे आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि सयुंक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सयुंक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि हमारे क्षेत्र में सीसीआरएस द्वारा एक बहुत ही शानदार सेमिनार का ऑर्गेनाइजेशन किया जा रहा है।

मेंटल हेल्थ के ऊपर अवेयरनेस, वो भी आयुर्वेद के माध्यम से। आयुर्वेद जो कि हमारी चिकित्सा पद्धति में, स्पेशली हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत ही इंपॉर्टेंट माना जाता है।

उसके माध्यम से अगर हम मेंटल हेल्थ से डील करने के लिए कुछ कर सकें तो मुझे लगता है कि उससे शानदार और कुछ हो नहीं सकता।

तो मैं सीसीआरएस को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस सेमिनार को ऑर्गेनाइज करवाया। यहां पर पूरे देश से कई पार्टिसिपेंट्स आएं हैं, मैं उनका भी रानीखेत में स्वागत करता हूं।

इस अवसर पर डॉंक्टर संतोष कुमार, डाँक्टर ज्ञानेंद्र दत्ता शुक्ला, डॉंक्टर आदिल रईस, डाँक्टर तरुण कुमार, डाँक्टर दीपशिखा, डाँक्टर ओम प्रकाश, डाँक्टर गजेंद्र राव, डॉंक्टर वी.बी. कुमावात, डाँक्टर दीपशिखा, डॉंक्टर तरुण कुमार, डाँक्टर हरित कुमारी, विनोद चौधरी सहित संस्थान के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.