ब्रेकिंग न्यूज़

18 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने मनाया धूमधाम से 48वां स्थापना दिवस 

हल्द्वानी। भारतीय सेना में अपनी अलग पहचान रखने वाली 18 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने अपना 48वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन एक निजी बैक्वेट हॉल में किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने सेना में बिताए पलों को याद किया और 18 कुमाऊं रेजीमेंट की गौरवशाली यादों को भी साझा किया।

सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि 1 जनवरी, 1976 को भारतीय फौज में 18 कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना की गई थी।

कुमाऊं रेजीमेंट के 13 सदस्यों ने सुंदरढूंगा घाटी के दुर्गाकोट चोटी को फतह किया था। यह चोटी समुद्र तल से 5800 मीटर ऊंची है। सेना की किसी भी टुकड़ी ने पहली बार यहां चढ़ाई करने में सफलता हासिल की थी।

कुमाऊं रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इस चोटी पर चढ़ाई की और फतह हासिल की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में मिशन 2027 को लेकर हरीश पनेरु की सक्रियता तेज, गांव-गांव जनसंपर्क से चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.