ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में नैनीताल क्लब में पेयजल परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक 

रिपोर्टर- गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। पेयजल, परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी आज नैनीताल पहुँचे। सचिव ने पेयजल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

   नैनीताल पहुँचे सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान और मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

      अधिकारियों के साथ जिले में गतिमान पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान जिले में चल रही पेयजल योजनाओं के समय पर पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जिले भर में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा है कि समय पर कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उनसे जवाब तलब किया जाएगा। सचिव पेयजल ने कहा

बैठक के दौरान आए कई महत्त्वपूर्ण सुझाव को शासन स्तर पर समाधान करने के साथ ही मार्च 2024 तक पेयजलापूर्ति सभी कार्य पूरे कर लिए जाएगें ताकि सभी के घरों तक पानी सप्लाई हो सके। बैठक में शामिल थे।

जिला अधिकारी वंदना सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर वीक़े यादव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर मुकेश सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, आरटीओ संदीप सैनी, ईई पीडब्ल्यूडी, ईई जल निगम, ईई जल संस्थान, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद,प्रभारी मुख्य चिकत्सा अधिकारी, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की मांगों को लेकर 24 सितंबर को भीमताल में धरना, जिला प्रधान संगठन ने किया आंदोलन का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.