ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नीरज तिवारी प्रवक्ता कांग्रेस ने बताया श्री चारधाम मंदिर फतेहपुर के पीछे गुजरौड़ा ग्राम सभा व जयपुर पाडली ग्राम सभा के मध्य जाने वाले मार्ग में पुलिया के नीचे सुबह ग्रामीणों द्वारा गुलदार के दो बच्चों को देखा गया।

वन विभाग सूचना मिलते ही मौक़े पर मुस्तैद है।
कुछ देर बाद ही गुलदार के बच्चों की माँ आक्रोशित अंदाज़ में बच्चों की सुरक्षा में नज़र आ रही है।

नीरज तिवारी ने कहा किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं होनी चाहिए।
हमारे क्षेत्र में बाघ व गुलदार द्वारा पूर्व में कई लोगों अपना निवाला बनाया जा चुका है उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

वन विभाग जल्द ही गुलदार को बच्चों सहित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए।

यह भी पढ़ें :  फ्लाइंग कार के सपने को मिली सरकार की उड़ान: युवा नवोन्मेषक रवि टमटा से मिले मुख्यमंत्री धामी, स्टार्टअप को शासकीय सहायता देने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.