ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

नैनीताल के बेतालघाट में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल में समाजसेवी शीलू कुमार पहुंचे समर्थन में 

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला 

अल्ट्रासाउंड मशीन, सड़क संपर्क और मोटर मार्ग के हॉटमिक्सीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण तीसरे दिन भी धरने पर डटे

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र के ग्रामीण अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे हुए हैं। क्षेत्र के युवाओं द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। वहीं समाजसेवी शीलू कुमार भी आंदोलनकारियों के समर्थन में पहुंचे और रातभर उनके साथ भूख हड़ताल पर डटे रहे।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं प्रशिक्षित टेक्नीशियन की तैनाती, कोटाधारिया गांव को सड़क मार्ग से जोड़ना तथा अमगढ़ी–भंडारपानी–डॉन परेवा–बेतालघाट मोटर मार्ग का हॉटमिक्सीकरण शामिल है।

धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार आंदोलन करने की नौबत आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने शासन और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर तीनों मांगों को पूरा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बारिश का कहर: भूस्खलन और मलबे से 25 सड़क मार्ग बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.