ब्रेकिंग न्यूज़

कालाढूंगी में फायरिंग कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की सख्ती, पुलिस टीम को ₹1500 का इनाम

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र में 14 फरवरी को हुए लड़ाई-झगड़े और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई पर डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 1500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

डायल 112 से मिली थी सूचना

14 फरवरी को चौकी बेलपड़ाव को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी कराई और मौके से खोखे बरामद किए।

16 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर

16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर निवासी बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में नामजद आरोपियों—

रंजीत सिंह निवासी बैलपोखरा

मनदीप सिंह उर्फ मंगा निवासी उदयपुरी

गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी निवासी बढपुरा, थाना स्वार, रामपुर

और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR संख्या 17/2026 धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने ऐसे दबोचे आरोपी

एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में खुली पुरानी रंजिश की कहानी

पूछताछ में सामने आया कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन और रंजीत सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को बुलाया, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई और आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुए हैं।

रंजीत सिंह के खिलाफ पहले भी मुकदमा संख्या 99/25 धारा 115(2)/351/352 BNS के तहत मामला दर्ज है।

बरामदगी

गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस

रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस

मनदीप सिंह से 01 तमंचा (.22 बोर) व 01 जिंदा कारतूस

घटनास्थल से 11 खोखे (32 बोर) व 02 खोखे (.22 बोर)

एसएसपी नैनीताल ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार प्रदान किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.