भीमताल। हरतोला रामगढ़ मैं आज शाम पांच बजे के आसपास भारी ओलावृष्टि हुई ,जिससे सेव आडू पुलम खुमानी नाशपाती के फलों को बहुत नुक्सान हुआ है ।

फलों को ओलों ने जमीन मैं गिरा तो दिया ही जो फल पेड़ मैं रह गये उनको भी दागी कर दिया ।

अगर अब कुछ बाजार जायेगा भी तो उसको उसके बाजार भाव नहीं मिलता/दागी/होने के कारण तैयार मटर धनिया फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी ।

मटर तो सब्जी लायक भी नहीं बची गोबी टमाटर मिर्च आदि की तैयार पौंध को भी ओलों ने करीब करीब खत्म कर दिया है।

आढ़तियों पर आश्रित किसान को मौसम की पड़ी बड़ी मार साल भर की किसानों  की मेहनत को आधे घंटे की ओलावृष्टि से खत्म कर दिया ।

आढ़ती साधन सहकारी समिति पर आश्रित किसान को अब उत्तराखंड सरकार से ही आशा है।

काश्तकार तारा दत्त तिवारी हरतोला रामगढ़ ने भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रशासन से भीमताल,धारी, रामगढ़,भवाली, ओखलकांडा में ओलावृष्टि से फसलों और फलों को हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजे की मांग की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.