ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। शहर में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हरिपुर जमन सिंह क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने चालाकी से महिला को बातों में उलझाकर कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए।

पीड़िता नरमा ने हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के बरामदे में खड़ी थीं। उनका मकान सड़क किनारे स्थित है। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां रुके। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। एक युवक ने भगवान की तस्वीर दिखाकर उनका ध्यान भटकाया, जबकि दूसरे ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने की दोनों बालियां निकाल लीं। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।

गौरतलब है कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में इससे पहले भी चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले बीच बाजार में एक युवक महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

इस मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई विशेष पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.