ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

बस सफर बना जानलेवा! जहरखुरानी का शिकार युवक, एक लाख की ऑनलाइन ठगी भी

हल्द्वानी। शहर में जहरखुरानी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के साथ रोडवेज बस स्टाफ द्वारा कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को बस से नीचे गिरते हुए देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए भीमताल जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।

आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया।

इतना ही नहीं, युवक के मोबाइल के माध्यम से करीब एक लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक उस समय बेहोशी की हालत में था।

आरोप है कि शीशमहल क्षेत्र में बस स्टाफ ने उसे बस से उतारकर सड़क किनारे छोड़ दिया।

कुछ देर बाद युवक वहीं अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जहरखुरानी गिरोह और कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले बस स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरित पहल और सतत विकास पर संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.