ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद अब जिला प्रशासन कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण हटाने की तैयारी में

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने जा रहा है नैनीताल रोड पर अतिक्रमा हटाने के बाद अब जिला प्रशासन कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण हटाने की तैयारी में लग गया है।

हीरानगर क्षेत्र में अब जल्द ही बुलडोजर का पीला पंजा अतिक्रमण तोड़ता नजर आएगा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है।

इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं।

तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में रामपुर रोड को कालाढूंगी रोड से जोड़ने वाली हीरानगर की सड़क की चौड़ाई 60 फुट है।

हालांकि मौके पर इसकी चौड़ाई इससे कहीं कम है। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के कारण कई बार यहां जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं।

बताया कि इसे देखते हुए ही यहां सड़क चौड़ीकरण की योजना है। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने हीरानगर क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है।

अभी तक सड़क पर 15 अतिक्रमण मिले हैं। सर्वे अभी जारी है। बताया कि जल्द ही इस क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 51 किलो खीर का लगाया भोग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.