ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर ने जान बूझकर कार में मेरी टक्कर कई लोग घायल, सामने आया CCTV

कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्र में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक ट्रैक्टर चालक की खुलेआम दबंगई देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को ट्रैक्टर सवार ने जानबूझकर बार-बार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक कार को लगातार टक्कर मार रहा है। इस दौरान कार में सवार लोग और कुछ पर्यटक घायल हो गए।

वीडियो के आधार पर घटना बेहद गंभीर प्रतीत हो रही है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी की मंशा जानलेवा भी हो सकती थी। हालांकि, बड़ी अनहोनी टल गई।

घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कालाढूंगी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, ‘कीवीमैन’ के रूप में बनाई थी खास पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.