लालकुआं। लंबे समय से बिंदुखत्ता क्षेत्र में चल रहे नकली सोने के कारोबार का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने खरीदे गए जेवरात की जांच कराई।

रिपोर्ट में सामने आया कि जिन आभूषणों को सोना बताकर बेचा गया, उनमें मात्र 40 प्रतिशत ही असली सोना पाया गया, जबकि बाकी में तांबा और ऐल्यूमिनियम धातु मिली थी।

मामला उजागर होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और कार रोड बाजार में “पहाड़ी वर्मा” नाम से संचालित दुकान पर छापा मारकर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गोवर्धन पूजा के दिन यह कार्रवाई की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह करीब दो दशक से सक्रिय था और भोले-भाले ग्रामीणों को झूठे दावे कर नकली सोना बेचकर ठग रहा था।

कई मामलों में ये सुनार ग्राहकों का असली जेवर लेकर भी फरार हो चुके हैं।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

साथ ही अन्य संबंधित सुनारों और दुकानों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जेवर खरीदते समय प्रमाणित बिल और जांच सर्टिफिकेट अवश्य लें ताकि किसी भी ठगी से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गौलापार में भूमि संस्था की पहल, 25 महिलाएं सीख रहीं जूट बैग निर्माण और सिलाई का हुनर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.