ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में 18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत लगाया गले

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली एक 18 वर्षीय युवती की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

युवती घर के अंदर दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली।

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंचीधाम तहसील की मूल निवासी 18 वर्षीय रेनू खत्री तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक अधिवक्ता के घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी।

यहां अधिवक्ता के घर में रहकर वह 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए।

वह फस्ट फ्लोर से उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो उसको अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली।

युवतीं को फाँसी के फंदे में लटका देख अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर कब्जे में ले लिया।

वही मामले में युवतीं के मामा का कहना है कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था।

जिसमें उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है।

एस ओ रमेश बोरा ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.