उधम सिंह नगर। रुद्रपुर शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ, विवाद इतना बढ़ा की दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में छोड़ थाने पहुंच गए. मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले हस्तक्षेप किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराया।

दरअसल, रुद्रपुर के रम्पुरा में दूल्हा सेहरा बांधकर हंसी खुशी बारात लेकर घर से निकला. बाराती नाच रहे थे।

गेट पर स्वागत हुआ. रिबन कटने के बाद बारात दुल्हन के घर पहुंची. जयमाला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर पहुंचे. आशीर्वाद देकर मेहमान आ-जा रहे थे।

इस वजह से बढ़ा विवाद, थाने पहुंची बारात

इसी बीच एक युवक दुल्हन के बगल में आकर बैठ गया और उससे गुप्तगू करने लगा. दूल्हे को वह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध कर दिया. हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के पास बैठे युवक के साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद दुल्हन के पिता सदमे में आ गए और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हंगामा बढ़ा तो दूल्हा समेत पूरी बारात रम्पुरा चौकी पहुंच गई।

युवक के साथियों ने बारातियों पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, प्रीतविहार में रहने वाले राहुल का रिश्ता भूतबंगला की एक युवती से तय हुआ था. बुधवार को शाम छह बजे लग्न के अनुसार राहुल बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई आया और उसके बगल में बैठ गया।

काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई. जिसका दूल्हे ने विरोध कर दिया. इसके बाद दुल्हन के बगल में बैठे युवक के साथियों ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. इससे गुस्साए दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे का आरोप- मारपीट में तीन लोगों के फूटे सिर

इधर, दूल्हा शेरवानी में खुद रमपुरा चौकी पहुंच गया. उसके पीछे पूरी बारात और दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए. दूल्हे पक्ष का आरोप था कि मारपीट ने तीन लोगों के सिर फूट गए।

चौकी में पुलिस दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में लगी रही. सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और दूल्हा-दुल्हन को शादी करने को कहा गया. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में डटे रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च; बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.