ब्रेकिंग न्यूज़
Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand

लिव इन में रह रहे युवक और युवती के झगड़े में युवक की मौत

युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। लिव इन में रह रहे युवक और युवती के झगड़े में युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। युवक के परिजनों की शिकायत पर युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ने लिव इन का पंजीकरण नहीं कराया था।

एसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि घटना गत 26 अप्रैल को रायपुर क्षेत्र में घटी। नत्थनपुर, रायपुर के रहने वाले देवेंद्र पाल सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय रावत और खुड़बुड़ा की राधिका सिंह एक साल से लिव इन में रह रहे थे।

26 अप्रैल को राधिका ने उन्हें फोन कर बताया कि अजय की तबीयत खराब है, वह कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। देवेंद्र अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत हो चुकी है। राधिका ने बताया कि अजय शराब पीकर घर आए।

अजय के परिजन राधिका की कहानी पर कई सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि राधिका को कई चोट क्यों नहीं आई।

उन्होंने यह भी शक जताया कि राधिका के साथ कोई और भी इसमें मिला हुआ है, अकेले राधिका ऐसा नहीं कर सकती। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। अजय ने चाकू उठा लिया। चाकू छीनने के लिए राधिका ने हाथ पकड़ा तो चाकू अजय की सीने में लग गया। इससे काफी खून बहने लगा।

इस पर एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्तपाल लाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पुलिस ने बताया कि दोनों की परिवार की रजामंदी से सात जून को सगाईं होने वाली थी। इसके बाद दो अक्तूबर को शादी की तिथि भी तय हो गई थी।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत
error: Content is protected !!