ब्रेकिंग न्यूज़

विकासखण्ड ताड़ीखेत में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता “खेल महाकुंभ” का शुभारंभ

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

अल्मोड़ा/ रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता “खेल महाकुंभ” के भव्य आयोजन का शुभारंभ श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के द्वारा किया गया। 

जिसमे विधायक प्रतिनिधि के तौर पर ध्यान सिंह नेगी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ललित महावर द्वारा की गई। संयोजक एस एस चौहान, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में अन्डर 14, 17, 19 आयु के 11 न्याय पंचायत के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद धनराशि, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरीश फूलोरिया, किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, प्रताप नेगी, मनमोहन देव, चंदन सिंह मेहरा, संचालन जीवन सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.