ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल। कोटाबाग में तैनात एक वन दरोगा शुक्रवार सुबह सरकारी कमरे में बेसुध हालत में मिले। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से शांतिपुरी नंबर-3 पंतनगर ऊधमसिंह नगर निवासी पूरन चंद्र आर्या कोटाबाग में वन विभाग में कार्यरत थे।

गुरुवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। रात तक उनकी हालत ठीक थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह उन्हें कमरे में कर्मचारियों ने बेसुध हालत में पाया।

दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो कोई अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद उनका कमरा खोला गया। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया।

जहां वन दरोगा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पूरन अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गए हैं। कोमवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!