ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बगूना पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्यों में पाई गई अनियमितता।

अधिशासी अभियन्ता ने दिये जांच के आदेश।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के दूरदराज बगूना क्षेत्र मे पेयजल निगम घिंघारीखाल, रानीखेत द्वारा बनाई जा रही बगूना पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम घिंघारीखाल, रानीखेत द्वारा जांच के आदेश दिए गए है।

बता दे कि ताड़ीखेत ब्लॉक के बगूना क्षेत्र मे लगभग 4 ग्राम पंचायतो के साथ 2 तोक के लिए 3 करोड़ 45 लाख की लागत से बन रही बगूना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य चल रहा है।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि बन रहे टैंकों व पेयजल के लिए बन रही बिल्डिंग मे लोकल नदी से रेता निकाल कर लगाया जा रहा है।

वही ठेकेदार द्वारा टैक बनाने के लिए लोहे के फर्मो की बजाय टीन की चादर का प्रयोग कर टैंक का निर्माण किया गया है।

वही ग्रामीणो ने यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा गाँवो मे जो पाइप लाईन बिछाई गई है, वह भी जमीन के ऊपर से होकर गुजर रही है।

जिससे पैदल चलने वालो को बड़ी कठनाई हो रही है।

अधिशासी अभियन्ता हिमांशु बर्मा ने इस बारे मे बताया कि थर्ड पार्टी ने बगूना पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गई। इस पर अब हमारे द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जो भी अनियमितताएं पाई जाएगी, उन्हें ठेकेदार द्वारा ठीक करवाया जाएगा। यह योजना 3 करोड़ 45 लाख की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

error: Content is protected !!