ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे 3 युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शैलेन्द्र बिष्ट को आईटीआई गैंग के करन नेगी, योगेश कार्की, मनोज नेगी, बादल नेगी, रोहित कार्की और उनके अन्य साथियों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

जब शैलेन्द्र के साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी कड़े और पत्थरों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना में शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शैलेन्द्र को 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर 4 टांके आए हैं।

पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया और तुरंत सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, चांदनी चौक में लगाए कैमरे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.