ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में जल स्थान कर्मचारियों ने अधिशासी अभियन्ता कार्यालय क़े सामने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा ब दोनाए गए संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार नैनीताल शाखा में सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समक्ष किया गया।

ज्ञात हो कि उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन ए०डी०बी० प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रहा है।

जबकि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश में पेयजल जैसी योजनाओं को बखूबी चला रहा है। सरकार की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों में रोष प्राप्त है तथा कार्यक्रम के प्रथम चरण में नैनीताल शाखा के पदाधिकारी द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री महेश राम, शाखा अध्यक्ष श्री विजय कुमार साह, शाखा सचिव श्री किशन सिंह बिष्ट सहित शाखा कार्यालय एवं समस्त इकाइयों से आये कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया साथ में मौजूद है।

विपिन कुमार चौहान-अधिशासी अभियन्ता, डी०एस० बिष्ट-सहायक अभियन्ता, त्रिवेन्द्र जोशी-अपर सहायक अभियन्ता, विनय चौधरी सहायक लेखाधिकारी, ललित राठौर, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेन्द्र सिंह ठगुना, इन्द्रा गोस्वामी, दीपा बिष्ट, गणेश सिंह, प्रकाश चन्द्र, जगदीश मेहरा, टीकम सिंह, प्रदीप कमार, आनन्द सिंह, पिताम्बर पाठक, आनन्द प्रकाश शर्मा, देवकी नन्दन पाण्डे, हरगोविन्द बिष्ट, बिशन सिंह रौतेला, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार, मोहित कुमार आर्या, मोहन सिंह बोरा, प्रियंका कुंवर, गोपाल सिंह कार्की, संजय कुमार, मो० सईद, बिशन दत्त डालाकोटी, महेश राम, दिनेश सिंह, सोहन सिंह, धरम सिंह, प्रीति आर्या, शालिनी प्रसाद, रणजीत सिह। आदि लोग धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.