ब्रेकिंग न्यूज़

केक काटकर यीशु का जन्मदिन मनाया, चर्चों में हुईं विशेष प्राथना सभाएं।

देशभर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है

नैनीताल। हल्द्वानी सहित नैनीताल में खासी रौनक है। रात 12 बजे देश के सभी चर्चों में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की सूचना दी गई। इसके बाद केक काटकर लोगों ने मैरी क्रिसमस विश किया और जश्न मनाया।

रंग-बिरंगी रोशनी, लेजर लाइट, कैंडिल्स और फूलों से सजे चर्चों में लोगों ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च के अलावा होटल्स और रेस्टोरेंट में भी क्रिसमस का जश्न मनाया गया।

गाला डिनर, डांस, म्यूजिक, कैम्प फायर, डीजे, जैसी एक्टिविटी ने क्रिसमस के सेलिब्रेशन में और भी खास बनाया इसके अलावा सैंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटी।

क्रिसमस से एक दिन पहले रविवार होने के कारण कई लोग घूमने के लिए हिल स्टेशन निकल गए। वहीं इस मौके पर किसने क्या कहा आप भी सुनिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; लाखों के नुकसान की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.