ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का आगाज 8 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा।

महोत्सव 10 नवंबर तक चलेगा और इसमें शौका संस्कृति, परंपराएं, एवं लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा पहले दिन पारंपरिक झांकी, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा, शौका संस्कृति पर आधारित क्विज और कविता लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी दूसरे दिन, जोहारी शौका व्यंजन प्रतियोगिता, ढुस्का-चांचरी नृत्य, और शौका पहनावा व संस्कृति पर आधारित मंच प्रस्तुतियां होंगी। प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

तीसरे दिन बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान क्विज, भाषण प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस शो और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

महोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह से होगा इस महोत्सव का उद्देश्य शौका समाज की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

error: Content is protected !!